घर में घुसकर दंबग ने बेटे पर तमंचा लगाकर बेबस मां से रेप का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़ ।
गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक पर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान महिला के छोटे बेटे की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे डराने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने घर में सो रहा था। जबकि उसकी पत्नी और छोटा बेटा पास के कमरे में सोए हुए थे। इसी बीच बदरखा गांव का एक युवक अपने साथी के साथ घर में घुस आया और छोटे बच्चे की कनपटी पर तमंचा लगाकर पत्नी को भयभीत कर दिया। आरोप है इस दौरान एक युवक बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर तमंचा तानकर खड़ा रहा और दूसरा युवक पत्नी के साथ दुष्कर्म करता रहा।
जब पति ने पत्नी के रोने की आवाज सुनी और कमरे से बाहर आया तो उसने देखा कि पत्नी रो रही थी और आरोपित युवक उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर खड़ा था। पत्नी ने बताया उसके साथी ने बेटे पर भी तमंचा तान रखा था। आरोपित
युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी में कैद वीडियो भी प्रस्तुत किया है। यह भी उल्लेखनीय है कि आरोपित युवक पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं, लेकिन राजनीतिक संरक्षण और धनाढ्य परिवार से संबंध के कारण अधिकांश मामलों को दबा दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि इस संबंध में एक शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।












