HapurNewsUttar Pradesh
भतीजी से रेप के आरोपी चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में अकेली घर में रह रही युवती के साथ चाचा रेप कर फरार हो गया। घटना का खुलासा होने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के एक गांव निवासी व्यक्ति की मौत के बाद उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली और अपनी बेटी को दादा दादी के पास छोड़ दिया। बाद में दादा दादी की भी मौत हो गई।
पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि दो अगस्त की रात नाबालिग ने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और बेटी संग थाने पहुंचकर तहरीर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी
दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












