News
घर से लापता हुए युवक का शव बरामद, आत्महत्या की आंशका

घर से लापता हुए युवक का शव बरामद, आत्महत्या की आंशका
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में पुलिस ने घर से लापता हुए एक व्यक्ति का शव नलकूप के पास से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी। प्रारम्भिक जांच में पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह हापुड़ के गांव बदनौली में भट्टे के पीछे स्थित नलकूप पर ग्रामीणों ने शव देखा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ वरुण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।












