क्रेडिट कार्ड का अतिरिक्त कार्ड प्राप्त कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वालें गैंग के बैंककर्मी सहित तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 18 कार्ड व मोबाइल व रसीद बरामद

क्रेडिट कार्ड का अतिरिक्त कार्ड प्राप्त कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वालें गैंग के बैंककर्मी सहित तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 18 कार्ड व मोबाइल व रसीद बरामद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना साइबर पुलिस ने लोगों से धोखाधड़ी कर क्रेडिट कार्ड का अतिरिक्त कार्ड प्राप्त कर लाखों रुपए की ठगी करने वालें एक बैंककर्मी सहित तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर 18 क्रेडिट, डेबिट कार्ड, तीन मोबाइल फोन, कूटरचित रसीदें एवं नकदी बरामद किए।
सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस ने भोले-भाले लोगों के क्रेडिट कार्ड का अतिरिक्त कार्ड धोखाधडी से प्राप्त कर जनसेवा केन्द्र के माध्यम से धनराशि की निकासी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना साइबर क्राइम में दर्ज केस के मामले में एक बैंककर्मी सहित 3 ठगों हापुड़ के रामपुर निवासी मोहित त्यागी ,बुलन्दशहर निवासी प्रमोद कुमार व हापुड़ के भगवानपुरी निवासी अमन अग्रवाल
को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 18 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, 03 मोबाइल फोन, कूटरचित रसीदें एवं नकदी बरामद किए।
- थाना प्रभारी निरीक्षक नज़ीर अली ने बताया ऊगिरफ्तार ठगों द्वारा लोगों के क्रेडिट कार्ड का अतिरिक्त कार्ड धोखाधडी से प्राप्त कर जनसेवा केन्द्र के माध्यम से पैसे निकाल लिए जाते थे और लोगों को विश्वास दिलवाने के लिये एक संबन्धित बैंक की फर्जी कूटरचित रसीद बरामद मोबाइलों से तैयार कर उनके मोबाइल नम्बर पर भेजी जाती थी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के साइबर अपराधी हैं, जिनके द्वारा लोगों के साथ ऐसी घटनाएं कारित कर लाखों रूपये की ट्रांजेक्शन कर आर्थिक लाभ कमाया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि हम तीनों अपने साथी योगेश गोस्वामी निवासी न्यू गंज 2 खुर्जा बुलन्दशहर व एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी अमन अग्रवाल निवासी भगवानपुरी हापुड के साथ मिलकर भोले भाले लोगों के क्रेडिट कार्ड का अतिरिक्त कार्ड धोखाधडी से पर कर हमारा साथी अमन अग्रवाल प्राप्त कर लेता है। फिर हम लोगो को दे देता है, उसके बाद हम लोग जनसेवा केन्द्र के माध्यम से क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाल लेते है और लोगों को विश्वास दिलवाने के लिये एक संबन्धित बैंक की फर्जी कूटरचित रसीद हमसे बरामद मोबाइलों से तैयार कर उनके मोबाइल नम्बर भेज देते हैं। इसी प्रकार हम लोगो ने हापुड के रहने वाले व्यक्ति के साथ क्रेडिट कार्ड से करीब 14 लाख रूपये निकालकर आपस में बांट लिये थे, जो धनराशि हमसे बरामद हुई है वह इसी घटना की है। शेष धनराशि हमसे खर्च हो गयी है।












