News
साइबर ठगों से पुलिस ने पीड़ित के वापस कराएं 99.99 हजार रुपए

साइबर ठगों से पुलिस ने पीड़ित के वापस कराएं 99.99 हजार रुपए
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों द्वारा निकाले गए 99.990 हजार रुपये साइबर टीम ने वापस करवा दिए। जिससे पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी निवासी अमित के मोबाइल पर साइबर ठगों ने लिंक भेजकर खाते से एक लाख रुपए उड़ा दिए।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे ने बताया कि साइबर टीम ने शिकायत मिलते ही संबंधित बैंक खातों को फ्रीज करा दिया। टीम ने पूरी राशि अमित के खाते में वापस ट्रांसफर कर दी। रकम वापस मिलने पर अमित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।












