ATMS College of Education Menmoms
News

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने की बैठक ,4 जुलाई से भारी वाहनों का होगा रूट डायवर्जन

हापुड़ा कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए पुलिस ने जिले को पांच जोन, 17 सेक्टर व 39 सब सेक्टर में बांटा है। हाईवे 09 पर कांवडियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए चार जुलाई से भारी वाहनों और 11 जुलाई से हल्के वाहनों का संचालन भी अमरोहा की ओर बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए अमरोहा में पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें आईजी नचिकेता झा व हापुड़ के नोडल अधिकारी के रूप में एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने भाग लिया।

एएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सफल बनाना बड़ी चुनौती है। इसके लिए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। कानून और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने बताया कि हापुड़ को जोन व सेक्टर में बांट दिया गया है। इसी के आधार पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अमरोहा में गढ़ से ढाई किलोमीटर की दूरी पर पुल निर्माण के कारण पहले से ही यहां वन वे है। ऐसे में यहां ट्रैफिक व्यवस्था बनाना कड़ी चुनौती है, इसके लिए अधिकारियों ने बैठक के बाद स्थलीय निरीक्षण किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि चार जुलाई से भारी वाहनों का

,संचालन अमरोहा की ओर नहीं होगा। इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर क लिया जाए। जबकि 11 जुलाई से भी छोटे
वाहनों का संचालन अमरोहा की ओर बंद कर दिया जाए। केवल आवश्यक वाहनो को ही जाने की अनुमति होगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page