News
घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात व नगदी सहित नाबालिग को भगाने का आरोप,

घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात व नगदी सहित नाबालिग को भगाने का आरोप, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कर गांव के ही एक युवक पर भगा ले जानें का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। नाबालिग घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात व नगदी भी ले गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही रितिक 12 जुलाई को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया। साथ ही उनकी बेटी अपने साथ घर में रखी नगदी व लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई है।
परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी।
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












