हापुड़ के सर्राफा कारोबारी से करोड़ों रुपए के सोने की ठगी,मां बेटे पर दर्ज हुई एफआईआर

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक सर्राफा कारोबारी ने मां बेटे पर करोड़ों रुपए का सोना ना लौटाने व ठगी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी कुश गोयल की सर्राफा बाजार की गंगा मार्केट में गोयल ज्वैलर्स की दुकान है, जहां बधेल के जेवरात थोक में बनाए जाते हैं।
सर्राफा व्यवसाई कुश गोयल ने बताया कि छज्जूपुरा निवासी प्रमोद कंसल और उनका बेटा आकाश कंसल उनके नियमित ग्राहक थे। वे बंधेल ज्वैलरी बनवाने के लिए सोना देते थे।
प्रमोद कंसल के निधन के बाद भी आकाश कंसल के पास बंधेल ज्वैलरी के लिए दिया गया 2086 ग्राम सोना बकाया है। व्यापारी ने कई बार सोना या उसके बदले पैसों की मांग की।
आकाश की मां विनीता कंसल ने भुगतान का आश्वासन दिया। लेकिन जब कुश ने सख्ती से मांग की, तो मां-बेटे ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












