M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

होटलकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


हापुड़़।
नगर के एक होटल पर काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत होने की सूचना पर पुलिस में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पिछले कई साल ने होटल पर काम करता था।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी स्वरूप सिंह ने बताया कि वह नगर के स्याना चौपले पर होटल करता है। उसकी दुकान पर पिछले कई वर्ष से एक सोनू नामक युवक रहता था। वह दिन रात दुकान सोता था। बताया गया है कि सोमवार शाम को वह रोजमर्रा के भांति दुकान को बंद कर चला गया। मंगलवार सुबह जब वह होटल पर पहुंचा तो देखा कि सोन चारपाई पर सोया हुआ था। जिसको देखकर उसने उसको उठाने का प्रयास किया । उसने देखा कि युवक मृत पड़ा हुआ है। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page