M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ में पहली बार गौ सेवा के तहत लगाया छप्पन भोग

हापुड़।

लायंस क्लब प्लेटटिनम परिवार द्वारा हापुड़ में पहली बार गौ सेवा को समर्पित एक भव्य व आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन जारोठी गौशाला में किया गया। दिनांक 11 जनवरी 2026, रविवार को सुबह 8:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में गौ माता के भोग हेतु छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसमें 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग विधिवत रूप से लगाया गया।

कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता यह रही कि इसमें राशिकोजनों एवं महिलाओं द्वारा सामूहिक कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन की मधुर धुनों और मंत्रोच्चार से गौशाला परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक गरिमामय व प्रेरणादायी बना दिया।

इस अवसर पर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गौ सेवा को समाज के नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और संवेदनशीलता को बल मिलता है। उन्होंने लायंस क्लब प्लेटटिनम परिवार की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की कामना की।

कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने हेतु दतिया से पधारे स्वामी नवीन महाराज जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिए। उन्होंने गौ माता के धार्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ सेवा मानव जीवन को सद्मार्ग पर ले जाने का सशक्त माध्यम है।



कार्यक्रम के संयोजक दीपक गर्ग, अजय सिंहल (साड़ी वाले), सचिन गोयल (सराफ), पंकज बंसल (प्रॉपर्टी वाले), आशीष जिंदल, सजल अग्रवाल (सजल टेलीकॉम) और सनी जैन (सराफ) रहे। विवेक गर्ग एडवोकेट ने अध्यक्ष के रूप में आयोजन का सफल संचालन किया। विशेष सहयोग में सचिन जिंदल, संजय सिंघल, सचिन गर्ग, डॉ. अमित गौड, अरुण जिंदल, वरुण गुप्ता व अश्वनी वर्मा का योगदान सराहनीय रहा।



कार्यक्रम का समापन गौ माता की आरती, कीर्तन और समाज कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ, जिसने हापुड़ में गौ सेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल स्थापित की।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page