एचपीडीए ने वित्तीय वर्ष में मानचित्र स्वीकृत कर प्राप्त किये 16 करोड़ 66 लाख: वीसी डॉ नितिन गौड़

,हापुड़।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 210 मानचित्र स्वीकृत कर 16 करोड़ 66 लाख रुपये प्राप्त किये है। प्राधिकरण में 410 मानचित्र स्वीकृति के लिए आये थे।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के वीसी डॉ नितिन गौड़ ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त 410 से 210 मानचित्र स्वीकृत कर 16 करोड़ 66 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है। जबकि नौ मानचित्र कार्यवाही में एक स्क्रूटनी रिवेलीडेट व किन्हीं कारणों से 196 अस्वीकृत एवं 10 पर आपत्ति लगाई गयी है।
उन्होंने अपील की है,कि वह प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करें। क्योंकि गत अप्रैल माह में प्राधिकरण द्वारा जनपद में अवैध निर्माण व प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है।











