ATMS College of Education Menmoms
News

रहीसा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,तीन पशु चोर गिरफ्तार ,बकरी चोरी का विरोध करनें पर की गई थी हत्या


हापुड़(अमित मुन्ना)।
सवा माह पूर्व रहीसा हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन पशु चोरों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार हत्यारोपियों ने बताया कि पशु चोरी का विरोध करनें महिला की हत्या की थी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के ग्राम असौड़ा की अमन कालोनी में 10 अक्टूबर को वाहन सवार बदमाशों ने रहीसा के घर में धावा बोलकर बकरी चोरी कर रहे थे। आंख खुलनें पर रहीसा ने बदमाशों को देख शोर मचाते हुए बदमाशों से भिंड़ गई थी,जिस कारण बदमाशों ने रईसा को चाकू मारकर घायल कर दिया था और इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि
थाना देहात क्षेत्र के अमन कालोनी निवासी रहीसा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपी हापुड़ निवासी इरफान उर्फ बोना ,मेरठ निवासी रहीस व अनस को गिरफ्तार कर तमंचा,दो चाकू,कारतूस,वैगन आर कार व अपाची बाइक बरामद की है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page