भारत विकास परिषद युवा शक्ति को प्रांतीय अधिवेशन आभार 25-26 में हापुड़ जिले में मिले सर्वाधिक 8 पुरस्कार

*भारत विकास परिषद युवा शक्ति को प्रांतीय अधिवेशन आभार 25-26 में हापुड़ जिले में मिले सर्वाधिक 8 पुरस्कार*
युवा शक्ति शाखा को भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित प्रांतीय अधिवेशन आभार में सर्वाधिक 8 पुरस्कार प्राप्त हुए।
*युवा शक्ति शाखा के लिये श्रेष्ठ प्रांतीय प्रभारी भारत को जानो प्रतियोगिता मुदित मोहन अग्रवाल, श्रेष्ठ सचिव मयंक मित्तल , श्रेष्ठ गतिविधि संयोजक सेवा विवेक अग्रवाल, श्रेष्ठ गतिविधि संयोजक संपर्क आशीष मित्तल, श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष प्रिंस गोयल, हापुड़ जिले में सर्वाधिक रक्तदान के लिये विवेक अग्रवाल, हापुड़ जिले में सर्वाधिक विद्यालय में भारत को जानो प्रतियोगिता कराने के लिए मुदित मोहन अग्रवाल एवं हापुड़ जिले में सर्वाधिक बच्चों के बीच भारत को जानो प्रतियोगिता कराने के लिए अंकुर गोयल को पुरस्कृत किया गया।*
युवा शक्ति शाखा के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने कहा संस्था के सभी सदस्यों के एकजुट प्रयास से ही हमें यह उपलब्धिया प्राप्त हुई है।











