ATMS College of Education Menmoms
News

भारत विकास परिषद ‘युवा- शक्ति’ के दीपोत्सव कार्यक्रम मे डांडिया और गरबा की धूम

भारत विकास परिषद ‘युवा- शक्ति’ के दीपोत्सव कार्यक्रम मे डांडिया और गरबा की धूम

हापुड़।

भारत विकास परिषद ‘युवा- शक्ति’ के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम राघव रीजेंसी, हापुड़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में म्यूजिकल डांडिया नाइट व गरबा डांस के सफल आयोजन ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। संस्था द्वारा भारतीय संस्कृति को दर्शाती वन्दनवार व थाल सज्जा जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी सभी के द्वारा बहुत सराहा गया। मंच का सफल संचालन करते हुए मयंक मित्तल ने राष्ट्रहित के लिए ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि मेरे प्रभु दया सिंधु सर्वशक्तिमान
ऐसा दो वरदान मेरा जिये हिंदुस्तान
संस्था के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया दीपावली महोत्सव श्री राम जी के अयोध्या आगमन पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दीपावली उत्सव राष्ट्र की उन्नति और संपन्नता का प्रतीक है। कार्यक्रम में आयोजित लकी ड्रा में सौरभ गर्ग ने प्रथम , अंकुश जैन ने द्वितीय व तुषार गोयल ने तृतीय पुरुस्कार प्राप्त किया। साथ में 10 आकर्षक सांत्वना पुरुस्कार दिये गये। वन्दनवार सज्जा प्रतियोगिता में यशिका बंसल, श्वेता गोयल, शिम्पी बंसल ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय व थाल सज्जा प्रतियोगिता में श्वेता गोयल, रिंकी जिंदल, महक अग्रवाल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरुस्कार प्राप्त किए। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुस्कार दिये गये।कार्यक्रम में संरक्षक अमित सिंघल, राजीव जिंदल, डॉ राजेश्वर सिंह, मार्गदर्शक सचिन गोयल, अध्यक्ष कमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष हिमांशु जैन, सचिव अश्विनी गर्ग, कोषाध्यक्ष अंकुर गोयल, महिला संयोजिका सीमा जैन, शुभकामना प्रेक्षण मंत्री विवेक अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक मयंक मित्तल व कार्यक्रम संयोजिका मल्लिका मित्तल के साथ संस्था के 58 सदस्य सपरिवार उपस्थित हुए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page