M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अवैध रूप से चल रहे टोल प्लाजा हटाने को लेकर हाईकोर्ट में संघर्षरत है समाजसेवी, वर्ष 2011-12 में ब्रजघाट को गांव दर्शाकर टोल स्थापित कर दिया

अवैध रूप से चल रहे टोल प्लाजा हटाने को लेकर हाईकोर्ट में संघर्षरत है समाजसेवी, वर्ष 2011-12 में ब्रजघाट को गांव दर्शाकर टोल स्थापित कर दिया

,हापुड़।

गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में राष्टï्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित टोल प्लाजा हटाने को लेकर समाजसेवी वर्ष 2022 से हाईकोर्ट में संघर्ष करता आ रहा है। समाजसेवी टोल प्लाजा सिस्टम से हाईकोर्ट में आमना सामना करने को तैयार है। जनपद हापुड़ की सीमा में चार टोल प्लाजा स्थापित है।

गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में राष्टï्रीय राजमार्ग-9 पर टोल प्लाजा हटाने को लेकर हाईकोर्ट में संघर्षरत समाजसेवी पंकज लोधी टोल सिस्टम से हाई कोर्ट में आमना सामना करने के लिए 2022 से प्रयासरत है। विभिन्न कारणों से नहीं हो पा रहा हाइकोर्ट में आमना सामना जिसमें समय का अभाव हाई कोर्ट की अत्यधिक दूरी,वित्तीय स्थिति,हड़ताल,छुट्टियां, कंडोलेंस है।

समाज सेवी पंकज लोधी ने बताया कि वह वर्ष 2022 से अनेकों बार तारीख लगवाने के लिए हाईकोर्ट में अपना फोटो शपथ पत्र के साथ में दाखिल करते हुए चले आ रहे हैं,गत दिवस भी उनके द्वारा हाईकोर्ट इलाहाबाद पहुंचकर फोटो शपथ पत्र दाखिल कर गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका क्षेत्र से टोल प्लाजा हटाने की अति शीघ्र तारीख लिए जाने की प्रक्रिया पूरी की।



उन्होंने बताया कि 2019 से समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा विभिन्न आरटीआई विभिन्न विभागों पर डालकर गढ़ नगर पालिका सीमा में लगे टोल प्लाजा की कमियों को निकाल कर समस्त सूचनाओं को जनहित याचिका के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल किया,जहां वह विचाराधीन हो गई।



समाज सेवी ने बताया कि वर्ष 2022 के उपरांत से ही लगातार प्रयास में रहते हुए टोल सिस्टम से लगातार संघर्ष एवं सूचनाओं को एकत्रित कर हाईकोर्ट में लगाया जा रहा है,जिनमें सभी जनप्रतिनिधि अधिकारी विभाग जानते पूछते मौन धारण किए हुए हैं। हाईकोर्ट में टोल सिस्टम ने ब्रजघाट को गांव दर्शाकर वर्ष 2011-12 में टोल स्थापित कर दिया।



उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट में खुलासा हुआ जिसमें ब्रजघाट में दो लाइन का पुल 40 करोड़ की लागत से बनाएं जाने का हवाला देकर गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका में टोल स्थापित कर दिया। एक आरटीआई के माध्यम से मिली सूचना में ब्रजघाट टोल प्लाजा को गढ़ नगर पालिका से 4 किलोमीटर दूरी पर दर्शाया गया है,जबकि गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद की सूचना के अनुसार ब्रजघाट गढ़ नगर पालिका की उप कार्यालय है एवं ब्रजघाट स्थित टोल प्लाजा गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका की खसरा नंबर में स्थापित है,टोल विभाग द्वारा आरटीआई में यह भी नहीं दिया जा रहा की,कितना टोल अब तक वसूल किया जा चुका है,कितना टोल और वसूल किया जाएगा।



समाजसेवी पंकज लोधी ने अपील करते हुए कहा कि जब तक हाईकोर्ट में टोल हटाने की याचिका विचाराधीन है,कोई भी किसी तरह की टोल फ्री करने की आवाज ना उठाएं,टोल हटाई जाने की आवाज में ही साथ देने का कार्य करें।



उन्होंने बताया कि जनपद में छिजारसी टोल प्लाजा,ब्रजघाट टोल प्लाजा,मेेरठ बुलन्दशहर मार्ग में कुराना टोला प्लाजा व मेरठ गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर भी टोल प्लाजा स्थापित है। सूत्रों की मानें,तो देश में हापुड़ ऐसा जनपद है,कि जहां नियमों को ताक पर रखते हुए चार टोल प्लाजा स्थापित है। जबकि गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा को अवैध रूप से स्थापित किया बताया जाता है,जिसे हटाने की मांग की समाज सेवी द्वारा की जा रही है।







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page