News
खाद्य विभाग ने पनीर दही, चाप के नमूने भरे, जांच को भेजे

खाद्य विभाग ने पनीर दही, चाप के नमूने भरे, जांच को भेजे
हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने देर रात शिकायत के बाद मीनाक्षी रोड स्थित एक दुकान से तीन नमूने लिए हैं।
सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के पास मिलावट को लेकर एक शिकायत आई थी। इसके बाद टीम ने राहुल पनीर भंडार से तीन नमूने लिए। इसमें पनीर, चाप और दही का नमूना शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जायेगी।











