M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेसियों ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, दी श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, दी श्रद्धांजलि

हापुड। शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कांग्रेस जनों द्वारा मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। *कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन को याद करते हुए कहा* कि सुभाष चन्द्र बोस भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया “जय हिन्द” का नारा *”तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा”* का नारा भी उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया। भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं।
*पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा* कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 5 जुलाई 1943 को सिंगापुर के टाउन हाल के सामने ‘सुप्रीम कमाण्डर’ (सर्वोच्च सेनापति) के रूप में सेना को सम्बोधित करते हुए “दिल्ली चलो!” का नारा दिया और जापानी सेना के साथ मिलकर ब्रिटिश व कामनवेल्थ सेना से बर्मा, इम्फाल और कोहिमा में एक साथ जमकर मोर्चा लिया था।
कांग्रेस जनों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
पुष्पांजलि अर्पित करने वाले में जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन,
जिला महासचिव इकबाल प्रधान, एस एस गौड़ कुसुमलता, कपिल शर्मा, आई सी शर्मा, अनुज कुमार, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, पंकज शर्मा, गोपाल भारती, महबूब, जितेंद्र अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, लोकपाल सागर आदि लोग मौजूद रहे.!



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page