M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की कार्यकारिणी का हुआ गठन

हापुड़। रविवार को पीर बहाउद्दीन स्थित सूफी मोहम्मद हुसैन पब्लिक स्कूल में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष प्रदीप राणा मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। उनके साथ मेरठ सेवादल जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम,मेरठ सेवादल जिलाध्यक्ष ईरशाद अब्बासी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल के उपाध्यक्ष नौशाद सैफी भी पहुंचे। मुख्य अतिथियों के हापुड़ पहुंचने पर सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला संयोजक निसार पठान ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उनका फूल मालाओं और ढोल बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गजराज सिंह शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल और प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव अंकित शर्मा भी पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 138 वें स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय झंडा तिरंगा को सलामी दी। इसके पश्चात कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की कार्यकारिणी गठन का कार्यक्रम शुरू किया गया। मुख्य अतिथियों ने इकराम राइन को नगर अध्यक्ष (गढ़), इदु खान को नगर अध्यक्ष (पिलखुवा),सद्दाम अब्बासी को नगर अध्यक्ष (हापुड़),जलालुद्दीन सैफी को जिला उपाध्यक्ष,अति कुर रहमान,मेहराज अब्बासी, नौशाद अब्बासी, नईम अब्बासी,निसार अहमद को जिला महासचिव तथा फरदीन,महबूब कुरैशी,इलियास,नूर हसन, चांद अब्बासी, जहीर चौधरी, शादक कुरैशी,उस्मान सैफी, जहीर इदरीसी,राजू भारती,शहजाद मेवाती,फरदीन,नदीम सलमानी, चांद अब्बासी,दानिश,मुजाहिद अब्बासी और वाहिद सैफी को जिला सचिव एवं जमील अहमद को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत कर मनोनयन पत्र सौंपा हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष प्रदीप राणा ने कहा हैं कि यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार व प्रसार करें और संगठन को मजबूत बनाएं।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा हैं कि शहर में हर बूथ पर लोगों को खड़ा करने की जिम्मेदारी सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं की हैं।
कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग ने किया।
इस दौरान शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,प्रदेश सचिव सेवादल अंकित शर्मा,विक्की शर्मा, नरेश भाटी,हसन आतिफ,सुखपाल गौतम,यशपाल ढिलौर,जमील अहमद,अब्दुल कलाम,राहुल शर्मा,भरतलाल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page