M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

28 दिंसबर को गढ़ में आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष,जनविश्वास यात्रा को करेगें सम्बोधित

हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर नगर के पुराना हापुड़ रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसमें जनविश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। इसके बाद इसकी सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। बता दिया जाए कि 28 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोगों को संबोधन करने के लिए अा रहे है।
बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि जन विश्वास यात्रा 28 दिसंबर को गढ़ नगर पहुंचेगी। जिसमें नगर में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
जनसभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित कर सरकार के विकास कार्यों के संबंध में लोगों को जागरुक करेंगे।
जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने बताया कि पार्टी की इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन संपर्क किया जा रहा है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page