M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ट्रक की बैटरी चोरी के शक में सब्जी विक्रेता हत्याकांड में नामदर्ज तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पांच दिन पूर्व ट्रक बैटरी चोरी के शक में हुई सब्जी विक्रेता की हत्या में नामदर्ज तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी दानिश ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका भाई नदीम पुत्र कल्लू ठेली पर गली-मोहल्लों में सब्जी बेचने का काम करता है जो सोमवार 26 सितम्बर की सुबह करीब 4 बजे मंडी से सब्जी लेने जा रहा था। आदर्श नगर मोहल्ले के नयूम पुत्र तैय्यब, तसलीम पुत्र तैय्सब, अब्दुल पुत्र रफीक, इरशाद पुत्र हकीम ने स्याना बस अड्डे के पास करीब 4.30 बजे रोक लिया और ट्रक से रस्सी में बांधकर लाठी डंडों, लात घूसों से पिटाई कर दी। इसमें नदीम की मौत हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे मौहल्ले के रिंकू, बिलाल, यासीन ने देखा और बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने लोगों को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। नयूम तसलीम, अब्दुल इरशाद मेरठ नर्सिग होम पर लेकर पहुंचे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि दानिश की तहरीर पर नयूम, तसलीम, अब्दुल और इरशाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आज सुबह नयूम, तसलीम, अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि इरशाद फरार हैं जिसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page