ATMS College of Education Menmoms Global Inc
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

तेंदुआ ले उड़ा पिंजरा जांच घेरे में फंसे उप क्षेत्रीय वन अधिकारी

तेंदुआ ले उड़ा पिंजरा जांच घेरे में फंसे उप क्षेत्रीय वन अधिकारी

गाजियाबाद

 तेंदुआ को पकड़ने में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पसीना निकल जाता है, लेकिन पहली बार तेंदुए को कैद करने के लिए लगाया गया भारी-भरकम पिंजरा जंगलों से गायब होने पर अधिकारियों की नींद उड़ गई है

चर्चा है कि कहीं पिंजरे को तेंदुआ तो नहीं ले उड़ा। जानकारी के अनुसार सदरपुर गांव के जंगलों में 12 जून 2022 को तेंदुआ दिखाई देने की शिकायत पर वन विभाग ने जंगलों में पिंजरा लगा दिया। विभाग से यह पिंजरा उप क्षेत्रीय वन अधिकारी फतेहसिंह को आवंटित किया गया था।

वन विभाग गौतमबुद्ध नगर ने भी की पिंजरे की मांग

चार जनवरी 2023 को वन विभाग गौतमबुद्ध नगर ने तेंदुआ दिखने पर पिंजरे की मांग की। सदरपुर से पिंजरा लाकर गौतमबुद्ध नगर को भेजने के निर्देश जारी किए गए लेकिन स्थलीय निरीक्षण के दौरान पिंजरा वहां से गायब मिला।

20 दिन तक दिन-रात पिंजरे को तीन टीमों ने तलाश किया, लेकिन पिंजरा नहीं मिला। इस प्रकरण के लिए जांच समिति गठित कर दी गई। समिति ने जांच में पाया कि उप क्षेत्रीय वन अधिकारी फतेहसिंह ने राजकीय सामग्री की सुरक्षा में लापरवाही बरती है।

Shri Radha Krishna Public Inter College

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page