जंगल में महिला का नग्न अवस्था में मिला महिला का जला शव, रेप के बाद हत्या की आंशका

जंगल में महिला का नग्न अवस्था में मिला महिला का जला शव, रेप के बाद हत्या की आंशका
, हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में जंगल में एक महिला का पुरा नग्न अवस्था में एक जला हुआ शव पुलिस ने बरामद किया। ग्रामीणों ने रेप के बाद हत्या की आंशका व्यक्ति की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के लहडरा गांव में बुधवार सुबह कुछ किसान लहडरा गांव के जंगल में गन्ने की छलाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर जंगल के अंदर पड़ी महिला (30,) की लाश पर पड़ी।
महिला का शव नग्न अवस्था में था, जिसे देख किसानों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने महिला की पहचान छिपाने के इरादे से उसके चेहरे को जलाया है। चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ है, जिससे शिनाख्त करना बेहद मुश्किल हो गया है।
नग्न शव मिलने से दुष्कर्म की आशंका और गहरी
ग्रामीणों ने आंशका जताई कि महिला के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












