M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

महिला आयोग सदस्य ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण, मिली खामियां


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने कहा कि सरकार कोरोना काल में मरीजों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर हैं। काफी बजट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्गत किया जा चुका हैं,उसके बावजूद भी अव्यवस्थाओं का बोलबाला हैं। जिसका तत्काल सुधार होना चाहिए।
सदस्य जनपद के प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिम्भावली स्वास्थ्य केन्द्र में व्यवस्थाएं खराब पाई गयी। साफ-सफाई ठीक नही थी। स्वास्थ्य केन्द्र सिखैड़ा मे भी पानी की व्यवस्था नही पाई गयी तथा मौके पर डा0 उपस्थिति नही मिले। शौचालयो मे पानी का अभाव था। वाटर कूलर में भी पानी नही पाया गया।

जिला अस्पताल में कोविड-19 की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुये पीकू वार्डो का निरीक्षण किया गया। पीकू वार्डो व टीकाकरण की व्यवस्था सही पाई गयी। पिलखुवा में मरीजो को मिलने वाली मूल भूत सुविधाएं जैसे पाीनी, साफ-सफाई का अभाव था।
सदस्य द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों में समुचित व्यवस्था ना पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को कड़े निर्देश दिए गए कि जनपद के समस्त अस्पतालों में साफ-सफाई, पानी एवं मरीजों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं दवाइयां तथा इलाज ठीक प्रकार से उपलब्ध कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी हापुड़, महिला थानाध्यक्ष मनू, प्रभारी वन स्टाप सेंटर सविता, डा0 दिनेश खत्री उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page