धौलाना निवासी तस्कर तीन करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार

हापुड़/ कांधला।
पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव भारसी मोड़ के पास से मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी हापुड़ निवासी वसीबू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 565 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
पुलिस ने बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये बताई है। आरोपी गाजियाबाद से हेरोइन लेकर कांधला में सप्लाई
करने आया था।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि देर रात कांधला पुलिस ने भारसी मोड़ से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 565 ग्राम हेरोइन, मोबाइल फोन व 1800 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम बसीबू निवासी दहरा थाना धौलाना जनपद हापुड़
बताया।
आरोपी ने बताया कि हेरोइन को शौकीन उर्फ काला निवासी गांव घाटमपुर थाना नकुड़ जिला सहारनपुर हाल पता पावी सादिकपुर थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद ने उसे दी थी।
एसपी ने बताया कि आरोपी का मोबाइल फोन की जांच की गई तो उसने साकिब खान 100 इंस्ट्राग्राम नाम से आईडी मिली, जिस पर बच्चे की फोटो लगी पाई गई।











