बच्चों को प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते एक गिरफ्तार, मांझा बरामद

बच्चों को प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते एक गिरफ्तार, मांझा बरामद
, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान बच्चों को चाइनीज मांझा बेचते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के सद्दीकपुरा नाले के पास
कृष्णगंज राधा-कृष्ण वाली गली में रूपकला टेक्सटाइल की दुकान के पास पुलिस ने बच्चों को चाइनीज मांझा बेच रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया और उससे मांझा बरामद किया। इस दौरान पुलिस को देख बच्चे भाग गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिलखुवा के सर्वोदयनगर कालोनी निवासी
अशोक कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से प्रतिबन्धित चाईनीज माझां बरामद किया।












