M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 20 अप्रैल: आज महागौरी की इन राशि वालों पर बरसाएंगी अपनी कृपा, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

ग्रहों की स्थिति-सूर्य, बुध, शुक्र मेष राशि में हैं। वृषभ राशि में राहु हैं। मंगल मिथुन राशि में हैं। कर्क राशि में चंद्रमा हैं। केतु वृश्‍चिक राशि में हैं। मकर राशि में शनि हैं। कुंभ राशि में गुरु का गोचर बना हुआ है। चंद्रमा स्‍वग्रही हैं। सूर्य उच्‍च के हैं। शनि स्‍वग्रही हैं ये अच्‍छी बात है लेकिन गुरु शत्रु क्षेत्री हैं और मंगल भी शत्रु क्षेत्री हैं, ये अच्‍छी बात नहीं है।

राशिफल-

मेष-बहुत अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी है। संतान पक्ष की स्थिति बहुत अच्‍छी है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। बस कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है इस पर ध्‍यान देने की जरूरत है। भगवान शिव की अराधना करें।

वृषभ-व्‍यवसायिक लाभ होगा। घोर पराक्रमी बने हुए हैं। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जा रहा है। व्‍यवसायिक स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। प्रेम की स्थिति भी करीब-करीब सही दिख रही है। थोड़ी दूरी बनी हुई है। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।





मिथुन-आशातीत सफलता मिलेगी। अक्रामकता पर काबू रखें। स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान दें। आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। राजसत्‍ता पक्ष से बहुत लाभ हो रहा है। वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश न करें। जो भी रुपए-पैसे आ रहे हैं उनको अर्जित करके कहीं रखें। भगवान शिव की अराधना करते रहें।



कर्क-बिल्‍कुल सितारों की तरह चमक रहे हैं। बड़ी अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम में दूरी जरूर है लेकिन कड़वाहट नहीं है। व्‍यवासयिक स्थिति पहले से बेहतर है। खर्च से थोड़ा परेशान जरूर हैं लेकिन कोई दिक्‍कत वाली बात नहीं है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।



सिंह-मन थोड़ा परेशान रहेगा। खर्च को लेकर, संतान को लेकर, मन थोड़ा उदिग्‍न रहेगा लेकिन कोई परेशानी वाली बात नहीं है। आपका और बच्‍चों का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यवसायिक स्थिति अच्‍छी है। कोई बहुत परेशान होने की बात नहीं है। सब ठीक चल रहा है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।



कन्‍या-आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति हो रही है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक चलने लगे हैं। गणेश जी की अराधना करते रहें।



तुला-शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। व्‍यवसायिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।



वृश्चिक-भाग्‍यवश कोई काम बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार भी है। प्रेम की स्थिति पहले से काफी बदल चुकी है। भाग्‍य साथ दे रहा है इसलिए व्‍यापार भी आपका सही चलने लगा है। कोई भी सफेद वस्‍तु पास रखना आपके लिए अच्‍छा होगा।

धनु-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति में काफी सुधार है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलने लगे हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अद्भुत चल रहा है। कोइ समस्‍या की बात नहीं है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे आप। डिस्‍टर्ब जरूर फील करेंगे लेकिन आप बाहर निकल जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

मीन-निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। कुल मिलाकर अच्‍छी स्थिति दिख रही है। किसी तरह की कोई दिक्‍कत वाली बात नहीं दिख रही है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।



Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page