fbpx
News

दहेज की मांग पूरी ना होने पर दिल्ली पुलिस के दरोगा ने किया पत्नी की हत्या का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

हापुड़। नगर के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी निवासी विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने 30 लाख रुपये दहेज में न देने पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया गया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

देवलोक कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि 22 जनवरी 2023 को उसकी पुत्री आकांक्षा तोमर की शादी जिला बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के शांतिनगर निवासी आकाशदीप चौधरी उर्फ गोलू के साथ हुई थी। वह दिल्ली पुलिस में दरोगा है। शादी में 70 लाख रुपये खर्च हुए। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में 30 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इसके लिए उसे यातनाएं देनी शुरू कर दी गई।

आरोपी पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। सात जून 2023 को पुत्री ने इसका विरोध किया तो इसपर पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने तीन माह की गर्भावस्था में पुत्री को बेरहमी से पीटा और उसका रस्सी से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। मारपीट से पुत्री का गर्भपात भी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page