ATMS College of Education Menmoms
News

रैली से हर घर तक जाएगा वोट डालने का सन्देश

हापुड़। मतदाता जागरूकता के लिए विकास खण्ड गढ़ की ग्राम पंचायत बहादुर गढ़ से आज बड़े स्तर पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली को हरी झंडी जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह और खण्ड विकास अधिकारी ने दिखाई। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पँचायत भानेश्वर सिंह समेत पंचायती राज, शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास आदि के अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा ग्राम प्रधान व पँचायत सदस्य मौजूद रहे।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि इस रैली के माध्यम से हर घर तक वोट डालने का सन्देश जाएगा और सभी मतदान का रिकार्ड बनाकर गढ़ विकास खण्ड का नाम रोशन करेंगे। इस रैली में एक दर्जन वोटर जागरूकता रथ शामिल थे। यहां से रवाना होने के बाद वे ग्राम पंचायतों के प्रमुख मार्गों पर घूमकर वोटरों को 10 फरवरी को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। ग्राम पंचायतों के अंदर जागरूकता का कार्य ई रिक्शा से किया जाएगा।
रैली में अच्छी खासी तादाद में वोटर शामिल रहे। 10 फरवरी को खुद वोट डालने व अन्य को इसके लिए प्रेरित करने की प्रतिबद्धता जताई।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गढ़ विकास खण्ड में किए जा रहे कार्यक्रमों व अन्य प्रयासों का भी जायजा लिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page