M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल व अलाव जलाने के लिए 16 लाख 50 हजार का बजट जारी

गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल व अलाव जलाने के लिए 16 लाख 50 हजार का बजट जारी

हापुड़। शासन ने ठंड़ पड़ते ही जिलें में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल व अलाव जलाने के लिए 16 लाख 50 हजार का बजट जारी किया था। इससे जनपद की तीनों तहसीलों में 5-5 लाख से कंबलों की खरीद की गई है। जबकि 50-50 हजार का बजट तहसीलों को अलाव जलाने के लिए दिया गया है।

गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल के अभाव में ठंड से ठिठुरने को मजबूर होना पड़ता है। ठंड के मुख्य महीने दिसंबर में कंबल वितरण होता है। लेकिन इस बार दिसंबर के पहले सप्ताह तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में पारा लुढ़केगा और लोगों को ठंड से कांपना पड़ेगा। ऐसे में असहाय व जरूरतमंद लोगों को कंबल मुहैया कराने के लिए जनपद की तीनों

तहसीलों को पांच-पांच लाख का बजट दिया गया था। इस बजट से कंबलों की खरीद हो चुकी है। अब सोमवार से गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा शासन से अलाव जलाने के लिए डेढ़ लाख का बजट मिला था। इस बजट से जनपद की तीनों तहसीलों में अलाव जलाने की व्यवस्था कराई जाएगी। कुल 45 स्थानों पर अलाव जलाया जाएगा।

एडीएम प्रशासन संदीप कुमार ने बताया कि तीनों तहसीलों में 15 लाख से कंबलों की खरीद की गई है। इसके अलावा नगर पालिकाओं को 50-50 हजार का बजट अलाव जलाने के लिए दिया गया है। ठंड बढ़ने के साथ की कंबलों का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page