स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई फॉर्म भरवाने में, बच्चें हो रहे हैं शिक्षा से वंचित, दस मिनट पहले कर दी छुट्टी,तो प्रधानाध्यापक को थमाया नोटिस

हापुड़।
जिलें में वोट को लेकर घर घर जाकर फार्म भरवाने के लिए स्कूलों के शिक्षकों की अधिकांश ड्यूटी बीएलओ व सहायक के रूप में लगा दी, जिस कारण बच्चे पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। शिक्षकों की कमी होने के कारण एक स्कूल में दस मिनट पूर्व बच्चों की छुट्टी करने पर खंड शिक्षा धिकारी ने प्रधानाध्यापक को नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
जानकारी के अनुसार सिंभावली ब्लाक के रतुपुरा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों की दस मिनट पहले ही छुट्टी कर दी। जिसका एक फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।
बता दें कि शासन द्वारा परिषदीय स्कूलों के संचालन का समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित है। जबकि शिक्षकों ने दो बजकर 50 मिनट पर ही स्कूल की
छुट्टी कर दी थी।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। ऐसी कार्यशैली से बच्चों का भविष्य खतरे में जा रहा है और शिक्षा स्तर में गिरावट आ रही है।
बीइओ योगेश गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जिसका संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।












