M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

शासन के निर्देश पर एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने किया मदरसों का सर्वे ,कागजात लेकर लौटी टीम

हापुड़। शासन के निर्देश पर मदरसों के सर्वें के तहत मंगलवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में एक टीम ने एक मदरसें का सर्वे कर कागजात एकत्र कर वापस लौट आई।

जानकारी के अनुसार एसडीएम दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम व नगर शिक्षाधिकारी देशराज वत्स व पुलिस बल के साथ जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम मदरसा पहुंचे। इस दौरान टीम ने मदरसे का भौतिक सत्यापन भी किया। टीम ने वहां मौजूद प्रबंधक और अध्यापकों से भी बातचीत की। टीम ने 12 बिंदुओं पर सर्वे किया।

एसडीएम ने क्लास रूम में जाकर जांच पड़ताल की। साथ ही मेस में जाकर खाने की व्यवस्था देखी। उन्होंने वहां दस्तावेज भी जांची। इसके बाद सभी बिन्दुओं की जानकारी लेकर टीम वापिस लौट गई।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page