शराब पीकर पत्नी से मारपीट व कुकर्म का विरोध करने पर पति ने घर में लगाई आग

शराब पीकर पत्नी से मारपीट व कुकर्म का विरोध करने पर पति ने घर में लगाई आग
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति पर शराब पीकर पत्नी से मारपीट व कुकर्म का विरोध करने पर पति ने घर में आग लगा दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के गढ़ रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 16 फरवरी 2020 को उनकी शादी गढ़ रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से पति अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने का उन पर दबाव बनाता है। 19 मार्च की रात करीब आठ बजे पति उनके साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति जीतू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है











