लायन विशाल मल्होत्रा को लखनऊ में लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित

हापुड़ । PMJF लायन डॉ. विनय सिसोदिया द्वारा विशाल मल्होत्रा को लखनऊ के होटल हिल्टन गार्डन इन में आयोजित 53वीं वार्षिक मल्टीपल काउंसिल 321 अवार्ड समारोह “उत्कर्ष” में लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड हेतु मनोनीत किया गया। इसके लिए डॉ. विनय सिसोदिया का आभार व्यक्त किया।
यह सम्मान *Leadership Excellence Award मुझे CA Area Leader for GAT एवं LCIF, लायन जितेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा, मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन रविन्द्र सागर, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन डॉ. विनय सिसोदिया तथा GLT Coordinator लायन पंकज बिजलवान की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर विशाल मल्होत्रा को लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड के साथ-साथ मल्टीपल मेडल से भी सम्मानित किया गया।*
मैं इस सम्मान को केवल अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं मानता, बल्कि इसे डिस्ट्रिक्ट 321-C1 के प्रत्येक लायन सदस्य तथा अपने प्रिय होम क्लब, लायंस क्लब हापुड़ स्टार को समर्पित करता हूँ। आप सभी के सहयोग, विश्वास, मार्गदर्शन एवं स्नेह के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।
मैं पुनः अपने सभी वरिष्ठजनों, साथियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि भविष्य में भी लायनवाद के आदर्शों एवं सेवा कार्यों के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण बनाए रखूँगा।











