सपा के व्हाट्सएप ग्रुप पर चली डर्टी पिक्चर, महिला कार्यकर्ता हुई शर्मशार , कार्रवाई की मांग

सपा के व्हाट्सएप ग्रुप पर चली डर्टी पिक्चर, महिला कार्यकर्ता हुई शर्मशार , कार्रवाई की मांग
हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
समाजवादी पार्टी परिवार ग्रुप में देर रात किसी ने अश्लील वीडियो डाल दी, जिससे ग्रुप से जुड़ी महिला कार्यकत्ता शर्मशार हो गई। डर्टी पिक्चर वायरल होने से सपाईयों में हड़कंप मच गया। महिलाओं ने कार्रवाई की मांग की ।सपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।
समाजवादी पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप समाजवादी पार्टी परिवार में देर रात अचानक किसी ने अश्लील वीडियो भेज दी। जिससे ग्रुप में जुड़ी महिला सदस्यों को शर्मशार होना पड़ा। जिसकी शिकायत उन्होंने सपा हाईकमान से की।
सपा जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने मामले की निंदा करते हुए बताया कि इस ग्रुप के एडमिन पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख हैं। उन्हें नोटिस भेजकर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है और सपा हाईकमान को घटना के बारे में अवगत कराया गया है।












