M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रतिबंधों के बावजूद जमकर बिक रहा हैं चाइनीज मांझा , नेशनल हाईवें-9 पर स्कूटी सवार युवक घायल

प्रतिबंधों के बावजूद जमकर बिक रहा हैं चाइनीज मांझा , नेशनल हाईवें-9 पर स्कूटी सवार युवक घायल

, हापुड़।

जिलें में शासन की रोक के बाद भी खतरनाक चायनीज मांजें की रक्षाबंधन पर्व से पूर्व जमकर बिक्री हो रही है । जिस कारण नेशनल हाईवें-9 पर बाजार से घर जा रहे स्कूली सवार युवक चायनीज मांजें की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार जिलें में रक्षाबंधन के कुछ माह पूर्व ही बाजार में मांजें मेटल कोटिड चाइनीज मांझा बेचने व भंडारण आदि पर प्रतिबंध के बावजूद भी बिक्री होती है। जिसके चलते आए दिन वाहन सवार लोग घायल हो रहे हैं।

हापुड़ व पिलखुवा शहर के पुराना बाजार, रेलवे रोड, चंडी रोड स्थित दुकानों पर पतंगों और मांझों की बिक्री होती है‌ ।हालांकि सख्ती के बाद भी प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। डीएम प्रेरणा ने चीनी मांझे की बिक्री रोकने के लिए तीनो तहसीलों के एसडीएम को नगर पालिका की टीम के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।



रविवार दोपहर पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार व पिलखुवा के धर्म कांटे वाली गली निवासी जितेन्द्र कुमार बाजार से घर जा रहा था।,तभी फ्लाईओवर पर एक मांजा उनके गले से टकराया और वे घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।



उल्लेखनीय हैं कि 15 अगस्त व रक्षाबंधन पर पतंग प्रेमी शर्त लगाकर समूहों में पतंग उड़ाते हैं। और जीतने के लिए प्लास्टिक के
चायनीज मांजें का इस्तेमाल करते हैं, ताकि अपनी पतंग को कटने से बचा सकें। इस चक्कर में चाइनीज मांझा की चपेट में राहगीर और पक्षी आ जाते हैं।



जानलेवा होता है चाइनीज मांझा



बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा मांझा प्लास्टिक के महीन धागे से तैयार किया जाता है। यह बेहद धारदार और मजबूत होता है। इससे कई बार पतंग उड़ाने वाले के हाथ भी कट जाते हैं। यह जानलेवा मांझा तीन हजार मीटर की लंबाई का मात्र 300-400 रुपये में बिक रहा है। वहीं लोगों के साथ साथ पक्षियों के पंख, गर्दन, पैर कट जाते हैं।



पिलखुवा के साथ साथ हापुड़ शहर में बिक रहा है चायनीज मांझा



नगर के गढ़ रोड़ स्थित भीमनगर, मीनाक्षी रोड़, कोठी गेट, पुराना बाजार, फ्री-गंज रोड, व स्वर्गआश्रम रोड पर पतंग व मांझो की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है।



एडीएम ने दी कार्यवाही की चेतावनी

एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि किसी भी हाल में जानलेवा मांझे की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। शहर में जानलेवा मांझा पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page