M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भाकियू टिकैत के पश्चिमी उप्र के युवा उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत,महात्मा टिकैत ने हमेशा किसानों के हित के लिए संघर्ष किया-एकलव्य सहारा

हापुड़ । गढ़मुक्तेश्वर में भाकियू टिकैत के नवनियुक्त पश्चिमी उप्र के उपाध्यक्ष एकलव्य सहारा का युवा मंडल प्रवक्ता हैदर चौधरी के प्रतिष्ठान पर मंडल अध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जीते चौहान ने पिंटू त्यागी निवासी गांव हैदरपुर को मंडल प्रचार मंत्री के पद पर मनोनीत कर नियुक्ति पत्र सौंपा। हैदर चौधरी ने 25 किसानों को संगठन की सदस्यता भी दिलाई। एकलव्य सहारा ने कहा कि महात्मा टिकैत ने हमेशा किसानों के हित के लिए संघर्ष किया। उन्होंने अपना जीवन किसानों की समस्याओं को समाधान में लगा दिया। उनके पद चिन्हों पर चलते हुए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता बिना निजी स्वार्थ के किसानों के हित के लिए काम करे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाए। इस दौरान गाजियाबाद से लक्षित तेवतिया और उनके साथियों को भी संगठन की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान दिनेश त्यागी, ऐसवीर चौधरी, हरेंद्र चौधरी, अमित उबारपुर, लखजीत, सुभाष चौहान, मनोज त्यागी, सुनील त्यागी, सेवाराम चौहान, केशव, विपिन, आकाश, सुनील चौहान, गय्यूर चौधरी आदि थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page