M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नेशनल हाईवें-9 पर वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, मुंडन करवानें गंगाजी जा रहे वैन में सवार महिलाओं सहित 8 लोग घायल,लगा जाम

नेशनल हाईवें-9 पर वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, मुंडन करवानें गंगाजी जा रहे वैन में सवार महिलाओं सहित 8 लोग घायल,लगा जाम

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नेशनल हाईवें-9 पर शुक्रवार सुबह बच्चों का मुंडन करवानें ब्रजघाट जा रहे वैन सवार लोगों ने ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वैन सवार चार बच्चों सहित 8 लोग घायल हो गए। जिससे नेशनल हाईवें-9 पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौकें पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार मेरठ के सरधना निवासी राजकुमार अपने परिवार के साथ गंगा-स्नान करने व बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए ब्रजघाट जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर गढ़मुक्तेश्वर के टोल टैक्स के निकट कार के टायर में पिक्चर हो गया, तभी पीछे से एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे वैन में सवार श्रद्धालुओं की चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर जाम लग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकाल क्षतिग्रस्त गाड़ी को हटवाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया।



सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में राजकुमार, बुद्ध प्रकाश, शोभित, संदीप,राजेश देवी, विमलेश,कमलेश व शिवानी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।



 



वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, वैन में सवार 4 बच्चे 3 महिला सहित 8 लोग घायल, ब्रजघाट में बच्चे का मुंडन कराने आया था परिवार, पुलिस में सभी घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती, थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के NH 9 की घटना।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page