शादी में शामिल होने जा रही कार खेत में पलटी, चार घायल

हापुड़।
थाना देहात क्षेत्र में शादी में जा रही एक कार खेत किनारे खाई में पलट गई। जिससे चार लोग घायल हो गए।
एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। एनएच-334 स्थित धनौरा कट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के मेरठ से पिलखुवा की ओर एक बारात जा रही थी। बारात में शामिल होने के लिए कार से चार लोगअशरफ, हसरत, इकरार और दिलदार
पिलखुवा जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार धनौरा कट के पास पहुंची, वाहन चालक तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो बैठी और कार हाईवे किनारे खाई में जा गिरी और पलट गई। हादसा होते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
इस दौरान कुछ राहगीरों ने कार में आग लगने की आशंका जताते हुए दमकल विभाग को भी सूचित किया। दमकल विभाग की टीम फायर ब्रिगेड वाहन के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में कार में आग नहीं लगने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को खाई से बाहर निकालकर हाईवे किनारे खड़ा कराया।
हादसे में कार सवार चारों लोगों को मामूली चोटें आई थीं। पुलिस ने मौके पर ही चिकित्सकों को बुलवाकर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया।
थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि हादसे का प्रारंभिक कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना प्रतीत हो रहा है।












