News
हापुड़ में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकाला गया भव्य नगर कीर्तन

हापुड़ में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।

सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के 359 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष में शहर में निकाला गया। नगर कीर्तन जो कि तहसील वाले गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर रेलवे रोड, अतरपुरा, पक्का बाग , से होते हुए। गढ़ चुंगी पर पोछा जहां सरदार सुमेर सिंह जी के समस्त परिवार ने फूल मालाओं से पंच प्यारो का भव्य स्वागत किया । और फिर नगर कीर्तन गढ़ चुंगी से वापस होते हुए । तहसील गुरुद्वारा पर ही पर समाप्ति की गई।
नगर कीर्तन शांतिपूर्ण और भक्ति भाव से भरा रहा। हापुड़ के लोग बड़ी संख्या में कीर्तन में शामिल हुए और गुरु जी की शिक्षाओं को याद किया।












