विधवा भाभी के निकाह से इंकार करने पर देवर पर रेप के प्रयास का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़ ।
थाना हापुड़ क्षेत्र में पति की मौत के बाद विधवा से देवर के निकाह की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने मारपीट की और देवर ने रेप का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सास, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ससुराल पक्ष पर निकाह के लिए पांच लाख रुपये और बुलेट बाइक मांगने का आरोप है।
गांव चमरी निवासी मंतशा ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 26 जुलाई 2023 को बुलंदशहर के जावेद अली से हुआ था। निकाह के बाद ससुराल पक्ष ने बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की मांग की थी। पति जावेद अली दुबई में नौकरी करते थे, जिनकी 7 फरवरी 2025 को कैंसर से मृत्यु हो गई। इसके बाद ससुर जाहिद, सास जमीला, देवर इमरान, सोनू और ननद मुस्कान उसे परेशान करने लगे।
पीड़िता के अनुसार, देवर इमरान शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था और बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था। ससुराल पक्ष ने जबरन देवर इमरान से निकाह कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और इसके लिए पांच लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग की। 27 जनवरी को ससुराल वाले पीड़िता के गांव चमरी स्थित घर आए और निकाह के लिए दबाव
बनाया, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












This really caught my attention. Your insights are very valuable to the community. Your writing style makes it easy to understand. If you’re interested, 开云体育 covers similar topics quite well. Can’t wait to read more from you.
casinos en miami
References:
noticias-sociales.space