News
संदिग्ध परिस्थितियों में साधु ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संदिग्ध परिस्थितियों में साधु ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के एक आश्रम में साधु ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव के पास से सोसाइड पत्र बरामद कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गढ़ क्षेत्र के पलवाड़ा रोड पर स्थित
मछली मठ आश्रम में नेपाली साधु ने
सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया तथा उनकी जेब से सोसाइड लैटर बरामद किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।











