M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

90 हजार रूपये बकाया किराया मांगने पर पूर्व शिक्षिका की हत्या, शव सुसराल लाया गया, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

हापुड़।

गाज़ियाबाद सोसायटी में 90 हजार रुपए बकाया किराया मांगने पर पूर्व शिक्षिका की हत्या के बाद शव पोस्टमार्टम के बाद हापुड़ सुसराल लाया गया, तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार चौराखी पर किया गया।

जानकारी के अनुसार मेरठ के मवाना निवासी दीपशिखा की शादी 25 साल पूर्व हापुड़ के इन्द्रलोक कालोनी निवासी उमेश शर्मा से हुई थी। शादी के दो साल बाद दंपत्ति गाज़ियाबाद शिफ्ट हो गए थे और उनके एक बेटी है।

मृतका के सुसर व रिटायर्ड एलआईसी अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बेटा फरीदाबाद में नौकरी करता है और बहू पहले शिक्षिका थी। उन्होंने एक फ्लैट किराए पर दे रखा था और पांच महीने का किराए 90 हजार रुपए लेने गई थी। जिस पर किराएदारों ने उसकी हत्या कर दी। जिससे पूरा परिवार सदमे में हैं।

गुरुवार दोपहर मृतका दीपशिखा का शव सुसराल में लाया गया,तो कोहराम मच गया और घर की महिलाएं व बच्चे शव को देखकर जोर जोर से रोने लगे। मौके पर मौजूद पड़ोसियों व रिश्तेदारों ने उन्हें शांत करने में लगे रहे। उनका अंतिम स्वर्ग आश्रम रोड़ स्थित चौराखी पर किया गया।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page