ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ की निर्माणधीन जिला जेल में चार करोड़ की धोखाधड़ी, महिला सहित एक दर्जन लोगों पर एफआईआर

हापुड़।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बन रही जिला कारागार में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है। कंपनी के पार्टनर ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने एक महिला समेत 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जिला बरेली थाना प्रेमनगर के माधोंबाडी निवासी संदीप झावर ने बताया कि वह फर्म मैसर्स वैगमाइन इंटरप्राईजज में पार्टनर है। फर्म के द्वारा मैसर्स आरपीपी इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी से सबलेट लेकर जनपद में जिला कारागार का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला की साइट पर धोखाधड़ी की जा रही है। अपने पार्टनर जिला बरेली थाना कोतवाली के रामपुर बाग निवासी पंकज गोयल के साथ 3 नवंबर को जिला कारागार की निर्माणाधीन साइट पर पहुंचे। वहां पर आने वाले मैटेरियल की जांच की तो गड़बड़ी मिली।
जांच में कमी पाए जाने पर वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि रेता बजरी और गिट्टी की गाड़ियां साईट पर कम आ रही है
और दस्तावेजों में एंट्री फर्जी कराकर और फर्जी काटा पर्ची लगाकर माल दिखाया जा रहा है। सप्लाइयर मैसर्स सनप्रीत सिंह मालिक सनप्रीत सिंह, मैसर्स हरमिंद्र सिंह काट्रक्टर मालिक हरमिंद्र सिंह, मैसर्स एमबी इंटरप्राइजेज मालिक बबीता कौर और ट्रांसपोर्टर डीके तेवतिया की मिलीभगत से साइट पर कंपनी के अंकित सिंह, राजा, लोपेंद्र, राम सिंह, अभिषेक, ऋषि और गार्ड रामवीर व अमर सिंह ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर चार करोड़ की धोखाधड़ी को है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page