छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी छात्रा ने रविवार सुबह फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला रफीक नगर में 11वीं कक्षा की छात्रा दिव्या दिल्ली रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। रविवार सुबह उसकी मां परमिता घर से काम के लिए निकली थी। इसी दौरान दिव्या ने अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इसकी खबर मिली, तो घर में अफरा-तफरी मच गई। मां परमिता को जैसे ही अपनी बेटी की मौत की सूचना मिली, वह तुरंत घर पहुंची। बेटी का शव देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगी, उनका बुरा हाल हो गया। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर एक हो गए।
पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।












