ATMS College of Education Menmoms
News

बिल्डिंग मेटेरियल व्यापारी की दुकान में घुसकर युवक ने की अभद्रता, मांगी रंगदारी

बिल्डिंग मेटेरियल व्यापारी की दुकान में घुसकर युवक ने की अभद्रता, मांगी रंगदारी

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक बिल्डिंग मेटेरियल व्यापारी ने
एक युवक पर दुकान में घुसकर अभद्रता करते हुए 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थानें में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के रघुवीर गंज निवासी दीपक गुप्ता की गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी मे शिव बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है। शनिवार को वह दुकान पर बैठा हुआ था। इसी बीच एक युवक उनकी दुकान में घुस आया और गाली गलौज कर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। आरोप है कि युवक ने उनसे 50 हजार रुपये की भी मांग की। विरोध करने पर युवक चाकू दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामलें में जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page