M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सगाई में मटन बिरयानी और मछली फ्राई ना मिलने से क्षुब्ध लड़के पक्ष ने बारात लाने से किया इंकार, हुआ हंगामा

सगाई में मटन बिरयानी और मछली फ्राई ना मिलने से क्षुब्ध लड़के पक्ष ने बारात लाने से किया इंकार, हुआ हंगामा

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक सगाई समारोह में खाने में लड़के पक्ष ने थाली में मटन बिरयानी और मछली फ्राई ना मिलने से क्षुब्ध होकर हंगामा करते हुए बारात लाने से इनकार कर दिया। श

देहात थाना इलाके के गोंदी सलाई गांव में अब्दुल जब्बार की बेटी इकरा परवीन की सगाई हो रही थी। शादी 17 अक्टूबर को अहमद अठसैनी गांव के लड़के से तय थी। रात को लड़के पक्ष के करीब 40 लोग ‘लाल खत’ और सगाई लेकर पहुंचे। नाश्ता शुरू होते ही धमाल मच गया।

लड़की पक्ष का कहना है कि लड़के वालों ने पहले ही ढेर सारी डिमांड रखी थीं। सगाई में बुलेट बाइक मांगी, जो दे दी गई। स्कॉर्पियो गाड़ी की बात भी मान ली। लेकिन नाश्ते में मटन बिरयानी और मछली फ्राई न होने पर वे भड़क गए। हंगामा इतना बढ़ा कि रिश्ता तोड़ने की धमकी देने लगे। लड़की पक्ष के फैसल चौधरी ने बताया, “इतनी सारी मांगें मान लीं, लेकिन सिर्फ खाने की ये छोटी सी बात पर सब उलट-पुलट हो गया।

विवाद देखकर लड़की पक्ष ने फौरन देहात थाने को कॉल किया। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में बातचीत चल रही है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page