fbpx
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

युवा किसान की अनूठी पहल, खेती किसानी में आधुनिक तकनीक के बारे में युवाओं को करेंगे जागरूक

युवा किसान की अनूठी पहल, खेती किसानी में आधुनिक तकनीक के बारे में युवाओं को करेंगे जागरूक

हापुड़

हापुड़ ग्राम अकडौली में सावन चौधरी ने नेशनल ग्रीन फाउंडेशन के नाम से एक संस्था का उद्घाटन किया। जिसके जरिए वे युवाओं को कृषि से जुड़ी आधुनिक और वैज्ञानिक जानकारी से रूबरू करेंगे। साथ ही वे किसानों को केमिकल मुक्त खेती के बारे में भी जानकारी देंगे। इसके जरिए वे एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर ऑर्गेनिक फार्मिंग व हरबुलिज्म से जुड़ी बारीकियां भी युवाओं को सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके जरिए उनका उद्देश्य जनपद और आसपास के किसानों को खेती के परंपरागत तौर तरीको से हटकर नई जमाने की खेती और फसलों के बारे में। जानकारी देना हैं। जिससे किसान कम लागत में ज्यादा फसल का उत्पादन कर सकें और अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकें। इसके जरिए वे किसानों को रसायन मुक्त खाद भी मुहैया कराएंगे और आम प्रचलित फसलों के अलावा अन्य फसलों की खेती और उत्पादन के बारे में भी परामर्श उपलब्ध जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने एक पौधारोपण भी किया।
इस दौरान सैय्यद अयाजुद्दीन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, अंकित शर्मा, सौरभ चौधरी, ऋषिपाल सिंह, भारत सिंह, अंकित चौधरी, संदीप चौधरी, अनुज सिद्धू, संजय चौधरी,अर्पित चौधरी, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, सुबोध शास्त्री, गौरव गर्ग आदि लोग मौजूद रहे.!

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page