बैंककर्मी पर मृतक के खाते से धनराशि निकालने का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना सिंभावली गांव सिखैड़ा में स्थित पीएनबी शाखा के कर्मचारी ने उपभोक्ता की मृत्यु के बाद उनके खाते से 15 हजार रुपये की रकम निकाल ली। शाखा प्रबंधक ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट में शाखा प्रबंधक नन्हे सिंह ने उल्लेख किया है कि श्क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी विमला का उनकी बैंक शाखा में बचत खाता खुला हुआ था। वर्ष 2023 के अगस्त में उनकी मृत्यु हो गई। नन्हे सिंह का आरोप है कि बैंक शाखा में एकल खिड़की ऑपरेटर के रूप में कार्यरत गांव न्याजपुर खैय्या निवासी विपिन कुमार ने दो बार में मृतका के खाते से 15 हजार रुपये की रकम निकाल ली।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











