ATMS College of Education Menmoms
News

यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का होगा ऐतिहासिक स्वागत – सलमान खुर्शीद

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में जबरदस्त उत्साह – नसीमुद्दीन सिद्दिकी

हापुड़। सोमवार को दिल्ली रोड स्थित प्रकाश रीजेंसी में कांग्रेस की एक बैठक हुई। जिसमें पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री व उत्तर प्रदेश में “भारत जोड़ो यात्रा” के को – ऑर्डिनेटर सलमान खुर्शीद और पूर्व मंत्री व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी हापुड़ पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर एक प्रेस वार्ता की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने पत्रकारों को संबोधित करते 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने जा रही राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” से संबंधित जानकारियां देते हुए कहा कि अब तक जहां जहां भी यात्रा पहुंची है उसका लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया है और पूरे उत्साह के साथ लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं।पूर्व मंत्री व प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि यात्रा को लेकर कांग्रेस जनों में ही नहीं आम लोगों में भी पूरा उत्साह है और ज्यादा से ज्यादा लोग यात्रा में भागीदारी करने के लिए कमर कस कर तैयार हैं। यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश संगठन कोई कसर नहीं छोड़ेगा। दिन रात पार्टी पदाधिकारी राहुल गांधी और पार्टी के संदेश को लेकर लोगों के बीच में जा रहे हैं।इसी बीच कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के नेताओं का कांग्रेस पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी, पीसीसी अरविंद शर्मा, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, शहर अध्यक्ष एससी विभाग देवेंद्र कुमार, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, गौरव गर्ग, सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार खान, एहतेशाम कुरैशी, रिजवान कुरैशी, शादाब सैफी, शमशाद अंसारी, चंदन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page