News
नाबालिग को नगदी व जेवरात लेकर फरार हुआ पड़ोसी

नाबालिग को नगदी व जेवरात लेकर फरार हुआ पड़ोसी, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर उनकी नाबालिग बेटी को घर में रखी नगदी व जेवरात सहित लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के एक मौहल्ले निवासी महिला ने बताया कि 25 जुलाई को उसकी 15 वर्षीय बेटी को पड़ोस में रहने वाला साहिल बहला फुसलाकर भगा ले गया तथा उनकी बेटी घर में रखे 35 हजार रुपये नगद व जेवर लेकर भी ले गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












